सलमान खान के करीबी का निधन, भावुक हुए भाईजान; पोस्ट कर लिखा- कोई पहले जाता है, कोई बाद में…

सलमान खान के करीबी दोस्त सुशील कुमार का निधन हो गया है, इस बात की सूचना एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर साझा की है। साथ ही अपने दोस्त को याद करते हुए वह काफी भावुक भी हुए।दोस्त सुशील के साथ बिताए गए पलों को सलमान खान ने याद किया। सलमान खान ने दोस्त की खासियतों का जिक्र किया सलमान खान ने रविवार देर रात एक पोस्ट साझा की, इसमें वह अपने दिवंगत दोस्त सुशील को याद करते हुए लिखते हैं, यह आदमी 42 सालसे मेरे लिए भाई जैसा रहा है। सबसे अच्छा, सबसे दयालु और सबसे मददगार। चाहे वह खुद कितनी भी मुश्किल में क्यों न हो, उसके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती थी। वह नाचता-गाता रहता था और सबसे बुरे हालात में भी उसे न कोई दर्द होता था, न कोई तनाव। चाहे बात आर्थिक हो, भावनात्मक हो या शारीरिक वह हमेशा यही कहता था कि कोई फर्क नहीं पड़ता, सब ठीक हो जाएगा। सलमान आगे लिखते हैं, उसका नाम सुशील कुमार है या कम से कम 5 मिनट पहले तक तो यही था। अलविदा भाई। तुम एक सच्चे इंसान की तरह जिए और मौत से एक हेवीवेट चैंपियन की तरह लड़े। View this post on Instagram A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 04, 2026, 04:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सलमान खान के करीबी का निधन, भावुक हुए भाईजान; पोस्ट कर लिखा- कोई पहले जाता है, कोई बाद में… #Bollywood #National #SalmanKhan #SalmanKhanCloseFriendSushilKumar #SushilKumarPassesAway #SalmanKhanEmotionalTributeToFriend #SubahSamachar