Salman Khan: नया घर बनाने की मंजूरी मिलने के बाद क्या गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ंगे सलमान? जानिए क्या है सच्चाई?

सलमान खान इन दिनों नए घर में शिफ्ट होने को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते कुछ दिनों से ऐसी खबरें सामने आई हैं कि भाईजान गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ने वाले हैं और वे मुंबई के बांद्रा स्थित नए घर में शिफ्ट होंगे। सलमान खान करीब 52 वर्षों से अपने माता-पिता के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट में रह रहे हैं। ऐसे में अचानक उनके नए घर में शिफ्ट होने की खबर से फैंस भी हैरान हैं। दिलचस्प बात यह है कि सलमान खान नए घर में शिफ्ट होंगे, इसकी कोई पुष्टि भी नहीं हुई है। दस साल से खान परिवार के पास है यह प्रॉपर्टी सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ने जैसी खबरों की सच्चाई सामने आई है। दरअसल, बांद्रा की जिस प्रॉपर्टी पर नया आशियाना बनाए जाने की चर्चा है, वह कोई नई प्रॉपर्टी नहीं है। खान परिवार के पास यह करीब एक दशक से है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों ने बताया कि ये प्रॉपर्टी खान खानदान के पास पिछले 10 साल से भी ज्यादा समय से है। ऐसा कुछ नहीं है कि इसे हाल फिलहाल में खरीदा गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 30, 2026, 13:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Salman Khan: नया घर बनाने की मंजूरी मिलने के बाद क्या गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ंगे सलमान? जानिए क्या है सच्चाई? #Bollywood #Entertainment #National #SalmanKhan #SalmanKhanSeaFacingHome #SalmanKhanNewHome #SalmanKhanToShiftInNewHoe #SalmanKhanAndFamilyMoveOutOfGalaxyApartmen #GalaxyApartment #SalmanKhanGalaxyApartment #SubahSamachar