समाधान शिविर जन सेवा का सशक्त माध्यम : उपायुक्त
कुरुक्षेत्र। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि समाधान शिविर जनसेवा का सशक्त माध्यम है। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी सेवाओं से जुड़ी बाधाओं को दूर करना और जनता की शिकायतों का मौके पर ही निपटान करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय व उपमंडल सत्र पर सोमवार और वीरवार को प्रात: 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में बिजली, पानी, परिवार पहचान पत्र, बुढ़ापा पेंशन एवं अन्य संबंधित शिकायतों की मौके पर सुनवाई कर उनका समाधान किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि शिविर में पहुंचकर समस्याओं का समाधान करवाएं। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 03, 2026, 02:55 IST
समाधान शिविर जन सेवा का सशक्त माध्यम : उपायुक्त #SamadhanCampIsAPowerfulMediumOfPublicService:DeputyCommissioner #SubahSamachar
