सामंथा रुथ प्रभु का दिल जीतने वाला बर्थडे, फैंस के साथ मनाया खास दिन; बोलीं- यही है मेरा सबसे बड़ा गिफ्ट
इस बार सामंथा रुथ प्रभु ने कोई बड़ी पार्टी नहीं रखी, बल्कि अपने फैंस के साथ वक्त बिताकर इस दिन को यादगार बना दिया। सामंथा ने अपने बर्थडे पर एक खास मीट-एंड-ग्रीट रखा, जहां उन्होंने अपने चाहने वालों से मुलाकात की। जानिए एक्ट्रेस ने अपने जन्मदिन वाले दिन क्या कुछ खास किया। फैंस के साथ मनाया खास दिन सामंथा रुथ प्रभु ने इंस्टाग्राम पर इस सेलिब्रेशन का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें फैंस उन्हें हैप्पी बर्थडे गाते हुए नजर आ रहे हैं, और सामंथा तीन-लेयर वाला केक काट रही हैं। इस केक पर उनकी आने वाली फिल्म मां इंटी बंगारम के किरदार का कार्टून भी बना हुआ था। इस दौरान सामंथा येलो सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वीडियो में सामंथा फैंस से हंसते-बोलते और उनके साथ फोटो क्लिक करते नजर आईं। एक छोटी फैन ने उनसे कहा, मैं बड़ी होकर हीरोइन बनना चाहती हूं, जिस पर सामंथा ने मजाक में नहीं कहकर सबको हंसा दिया। फैंस ने उन्हें कई प्यारे गिफ्ट्स भी दिए, किसी ने बड़ा फोटो फ्रेम दिया तो किसी ने घुटनों पर बैठकर फूल भेंट किए। इस खास मौके पर सामंथा ने कहा, लोगों का साथ होना किसी भी अवॉर्ड से बड़ा गिफ्ट है। उन्होंने इस दिन को अपना बेस्ट बर्थडे भी बताया। सामंथा को उनके जन्मदिन पर कई सेलेब्स ने भी बधाई दी, जिनमें नयनतारा और अनन्या पांडे जैसे नाम शामिल हैं। View this post on Instagram A post shared by Tra-la-la Moving Pictures (@tralalamovingpictures)
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 14:36 IST
सामंथा रुथ प्रभु का दिल जीतने वाला बर्थडे, फैंस के साथ मनाया खास दिन; बोलीं- यही है मेरा सबसे बड़ा गिफ्ट #SouthCinema #National #SamanthaRuthPrabhu #SamanthaRuthPrabhuBirthday #SamanthaRuthPrabhuMovies #SamanthaRuthPrabhuHusband #SamanthaRuthPrabhuActressRemuneration #MaaIntiBangaaram #MaaIntiBangaramReleaseDate #MaaIntiBangaramMovie #SubahSamachar
