UP: हम दोनों ने शादी कर ली है; युवतियों ने वीडियो जारी कर मांगी सुरक्षा, चर्चा में समलैंगिक विवाह का मामला
उत्तर प्रदेश केशामली जनपद के गांव बुटराडा निवासी एक युवती और बरेली की एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में दोनों युवतियां अपनी मर्जी से साथ रहने का दावा करते हुए पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में दोनों युवतियों ने कहा है कि वे एक-दूसरे को लंबे समय से जानती हैं। उनके बीच निकटता बढ़ी और बाद में उन्होंने साथ रहने का निर्णय लिया। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। यह भी पढ़ें:Meerut:मेट्रो स्टेशन के बाहर स्कॉर्पियो सवारों ने युवती को कार में किया अगवा, तलाश जारी
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 24, 2026, 10:16 IST
UP: हम दोनों ने शादी कर ली है; युवतियों ने वीडियो जारी कर मांगी सुरक्षा, चर्चा में समलैंगिक विवाह का मामला #CityStates #Shamli #ShamliNews #BareillyWoman #ViralVideo #InstagramViral #PoliceInvestigation #SecurityDemand #ShamliPolice #LoveRelationship #SubahSamachar
