Tehri News: एसआरटी परिसर में पेयजल की जांच के लिए सैंपल भरे जाएंगे

चंबा (टिहरी)। बादशाहीथौल स्थित एक होटल में बीते 14 अप्रैल को शादी समारोह में भोजन करने के बाद फूड प्वाइजनिंग से 35 लोग बीमार होने से एसआरटी परिसर बदशाहीथौल के निदेशक प्रो. एए बौड़ाई ने जल संस्थान से पानी का सैंपल लेकर जांच करने को कहा है। प्रो. बौड़ाई ने संस्थान के ईई प्रशांत भारद्वाज को बताया कि परिसर में विभिन्न स्रोतों से जलापूर्ति होती है जिसका उपयोग पुरुष व महिला छात्रावासों के साथ-साथ परिसर में कार्यरत समस्त कर्मचारी, शिक्षक एवं आवासीय कॉलोनी में रहने वाले लोग करते हैं। उन्होंने पर्यावरण विज्ञान, भूगर्भ विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान और रसायन विज्ञान विभागों के वैज्ञानिकों और प्रोफेसरों के साथ बैठक आयोजित की कर परिसर में उपलब्ध प्रयोगशालाओं में विभिन्न स्रोतों से प्राप्त पानी के सैंपल की प्राथमिक जांच करने को कहा। सैंपल एकत्रित कर नई टिहरी स्थित जल संस्थान की प्रयोगशाला में विस्तृत परीक्षण के लिए भेजने को कहा। बैठक में प्रो. जीडीएस नेगी, प्रो. डीके शर्मा, प्रो. बीना जोशी, प्रो. रविंद्र सिंह, डॉ. सुब्रतो मिस्त्री, डॉ. रविंद्र सिंह धरावत, डॉ. आशीष डोगरा, डॉ. जीएस असवाल आदि मौजूद रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 17:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Tehri News: एसआरटी परिसर में पेयजल की जांच के लिए सैंपल भरे जाएंगे #SamplesWillBeCollectedToTestTheDrinkingWaterAtTheSRTCampus. #SubahSamachar