संपूर्ण समाधान दिवस : फरियादियों की 54 में से दो शिकायतों का निस्तारण

संवाद न्यूज एजेंसीसरधना। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। एसडीएम उदित नारायण सेंगर और तहसीलदार ज्योति सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने 54 शिकायतों को सुनते हुए दो का मौके पर निस्तारण किया। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत और समाज कल्याण विभाग से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। एडीएम प्रशासन ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण की मौके पर जांच कर वास्तविक स्थिति के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। समाधान दिवस में अधिवक्ता जितेंद्र पांचाल ने कई फरियादियों को कानूनी सलाह देते हुए प्रार्थना पत्र तैयार कराने में सहयोग किया। 85 वर्षीय विधवा जगवीरी को सहारा देकर अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां उनकी समस्या सुनकर संबंधित विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 20:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




संपूर्ण समाधान दिवस : फरियादियों की 54 में से दो शिकायतों का निस्तारण #SampoornaSamadhanDiwas:TwoOutOf54ComplaintsOfTheComplainantsWereResolved. #SubahSamachar