संविवि: शास्त्री और आचार्य की प्रथम वर्ष की सीटों में एक भी प्रवेश नहीं, समर्थ पोर्टल ने बढ़ाई मुश्किलें
सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शास्त्री प्रथम सेमेस्टर और आचार्य प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश से वंचित रह गए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय ने एक और मौका दिया है। विश्वविद्यालय ने प्रवेश पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 13 सितंबर कर दी है। पहले प्रवेश के लिए 31 अगस्त तक की समयसीमा निर्धारित थी। समर्थ पोर्टल और नेपाल में आई त्रासदी के कारण एक भी प्रवेश नहीं हो सके। विश्वविद्यालय के कुलसचिव राकेश कुमार ने बताया कि प्रवेश पंजीकरण की संख्या कम होने के कारण तिथि में वृद्धि की जा रही है। अब 13 सितंबर के बाद इस सत्र में प्रवेश की तिथि को बढ़ाया नहीं जाएगा। दरअसल, संस्कृत विद्यालय शिक्षक समिति, उत्तर प्रदेश की ओर से एक सितंबर को कुलपति को पत्र भेजकर प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की गई थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 05, 2026, 11:51 IST
संविवि: शास्त्री और आचार्य की प्रथम वर्ष की सीटों में एक भी प्रवेश नहीं, समर्थ पोर्टल ने बढ़ाई मुश्किलें #CityStates #Mirzapur #Varanasi #VaranasiNews #SampurnanandUniversityVaranasi #VaranasiLatestNews #SubahSamachar
