काशी में विक्रमादित्य का महानाट्य: 3 मंच, 18 घोड़े, 2 रथ...होगा सजीव चित्रण; CM मोहन अर्पित करेंगे वैदिक घड़ी
Samrat Vikramaditya Grand Spectacle:बरेका में शुक्रवार से शुरू हो रहे सम्राट विक्रमादित्य के महानाट्य में 200 से अधिक कलाकार हाथी, घोड़े, रथ और पालकियों के साथ उपस्थित होंगे। इसमें भव्य युद्ध, लाइट शो, आतिशबाजी, नृत्य और बाबा महाकाल की भस्म आरती की दिव्य झलकियां शामिल होंगी। तीन भव्य मंचों पर 18 घोड़े, 2 रथ, 4 ऊंट, 1 पालकी और 1 हाथी के साथ जीवंत प्रदर्शन प्रस्तुत किया जाएगा। मुख्य अतिथि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और एमपी के सीएम मोहन यादव महानाट्य का शुभारंभ करेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 02, 2026, 22:47 IST
काशी में विक्रमादित्य का महानाट्य: 3 मंच, 18 घोड़े, 2 रथ...होगा सजीव चित्रण; CM मोहन अर्पित करेंगे वैदिक घड़ी #CityStates #Varanasi #CmMohanYadav #SamratVikramaditya #VaranasiNews #LatestNews #SubahSamachar
