Samsung Galaxy Z TriFold: क्या फ्लॉप हो गया सैमसंग का तीन बार मुड़ने वाला फोन? जानिए स्टोर से क्यों हुआ गायब
दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज सैमसंग ने स्मार्टफोन की दुनिया में हलचल मचाने वाले अपने पहले गैलेक्सी जेड ट्राई-फोल्ड (Galaxy Z TriFold) के सफर पर अचानक ब्रेक लगा दिया है। ब्लूमबर्ग की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने इस क्रांतिकारी फोन की बिक्री और उत्पादन को बंद करने का फैसला किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि किसी फ्लैगशिप फोन को लॉन्च के मात्र तीन महीने के भीतर बंद करना तकनीकी जगत में बेहद असामान्य माना जा रहा है। स्टोर पर दिख रहा सोल्ड आउट सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर यह डिवाइस अब 'सोल्ड आउट' लिस्टेड है। खबरों की मानें तो कंपनी दक्षिण कोरिया और अमेरिका में मौजूद मौजूदा स्टॉक के खत्म होने के बाद इसकी बिक्री पूरी तरह बंद कर देगी। एक्सपीरियंस सेंटर में बची कुछ यूनिट्स के अलावा, अब नए ग्राहकों के लिए इसे खरीदना लगभग नामुमकिन होगा। सैमसंग क्यों लिया यह फैसला लगभग 2.6 लाख रुपये (2,899 डॉलर) की भारी-भरकम कीमत वाला यह फोन शुरुआत से ही कुछ खास प्रीमियम बायर्स को ध्यान में रखकर लाया गया था। इसकी जटिल मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रिया, फोल्ड होने पर मोटाई और स्क्रीन की मजबूती को लेकर आने वाली चुनौतियां इसके बंद होने की मुख्य वजह मानी जा रही हैं। इसके फीचर्स दमदार थे, लेकिन डिवाइस आम यूजर्स के लिए कभी व्यावहारिक नहीं बन पाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कम सेल्स के वजह से कंपनी ने इसे बंद करने का फैसला लिया। फिलहाल कंपनी ने इसके बंद होने की खबरों पर आधाकारिक बयान जारी नहीं किया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 18, 2026, 16:53 IST
Samsung Galaxy Z TriFold: क्या फ्लॉप हो गया सैमसंग का तीन बार मुड़ने वाला फोन? जानिए स्टोर से क्यों हुआ गायब #Gadgets #National #Samsung #SamsungGalaxyZTriFold #TechNewsHindi #SubahSamachar
