सना मीर ने शाहिद अफरीदी को लताड़ा: पाकिस्तान के पुरुषों को क्यों दी सोच बदलने की नसीहत? यहां जानें पूरा विवाद
महिला टी20 विश्वकप 2026 में पाकिस्तान का सफर जीत के साथ खत्म हुआ। टीम ने अपने आखिरी मैच में नीदरलैंड्स को 37 रन से हराया। इस मैच से पहले पाकिस्तान महिला टीम ने चार मैच गंवाए थे और लीग राउंड से ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई ती। इसकी काफी आलोचना हुई थी। हालांकि, अब पाकिस्तानी महिला टीम की पूर्व कप्तान सना मीर ने सोशल मीडिया का सहारा लेकर पाकिस्तान में महिला क्रिकेटरों की मिलने वाली नफरत का खुलकर खुलासा किया है। 40 साल की सना मीर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए महिला क्रिकेटरों के खिलाफ हो रही नफरत, झूठे प्रचार और लैंगिक भेदभाव पर खुलकर अपनी बात रखी। साथ ही पाकिस्तान के पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को भी उनके एक बयान को लेकर लताड़ लगाई है। आइए जानते हैं सना मीर ने क्या कहा है
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 29, 2026, 07:58 IST
सना मीर ने शाहिद अफरीदी को लताड़ा: पाकिस्तान के पुरुषों को क्यों दी सोच बदलने की नसीहत? यहां जानें पूरा विवाद #CricketNews #Cricket #International #SanaMir #ShahidAfridi #SanaMirOnShahidAfridi #PakistanWomen'sCricket #PakistanWomenCricketTeam #IccWomen'sT20WorldCup2026 #SanaMirControversy #PakistanCricketNews #WomenCricketGenderBias #SubahSamachar
