हरियाणा: संदीप उर्फ काला जठेड़ी को 7 घंटे की कस्टडी पैरोल मिली, सोनीपत स्थित पैतृक गांव पहुंचा
दिल्ली की सेंट्रल जेल में बंद संदीप उर्फ काला जठेड़ी को द्वारका कोर्ट से 7 घंटे की कस्टडी पैरोल मिली है। इस पैरोल पर वह अपने पैतृक गांव जठेड़ी पहुंचा है। धार्मिक रस्मों में शामिल होने की अनुमति जानकारी के अनुसार, आईवीएफ के माध्यम से जन्मीं अपनी जुड़वां बेटियों के जन्म से संबंधित कुछ धार्मिक रस्मों में शामिल होने के लिए संदीप उर्फ काला जठेड़ी ने कोर्ट से पैरोल की मांग की थी। कोर्ट ने उसकी अर्जी स्वीकार करते हुए उसे 7 घंटे की कस्टडी पैरोल प्रदान की है। #WATCH | Sonipat, Haryana: Sandeep alias Kala Jatheri visits his home in village Jatheri in Sonipat, Haryana, after Dwarka Court granted him 7-hour custody parole. He has to participate in some religious ceremonies after the birth of twin daughters through IVF. The Court has… https://t.co/QSDtR38AUL pic.twitter.com/d2zJvkTIrOmdash; ANI (@ANI) September 20, 2026 सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस को संदीप उर्फकाला जठेरी की कस्टडी पैरोल के दौरान आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान वह अपने गांव में रहेगा और रस्मों में शामिल होगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 20, 2026, 14:05 IST
हरियाणा: संदीप उर्फ काला जठेड़ी को 7 घंटे की कस्टडी पैरोल मिली, सोनीपत स्थित पैतृक गांव पहुंचा #CityStates #Sonipat #Haryana #SubahSamachar
