Sonipat News: संदीप धीमान व अमन नरवाल सर्वसम्मति से बने मंडलीय सचिव

सोनीपत। हेडगेवार भवन में रविवार को भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ, सोनीपत मंडल व भारतीय पोस्टल एम्प्लॉइज एसोसिएशन का संयुक्त मंडलीय अधिवेशन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय काेषाध्यक्ष कुलदीप धीमान व विशिष्ट अतिथि डाक अधीक्षक कृष्ण राणा पहुंचे।अधिवेशन के दौरान भारतीय पोस्टल एम्प्लॉइज एसोसिएशन (पोस्टमैन एवं एमटीएस) की नई मंडलीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें संदीप धीमान को सर्वसम्मति से मंडलीय सचिव चुना गया। वहीं, भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ, सोनीपत मंडल की ओर से अमन नरवाल को पुनः मंडलीय सचिव निर्वाचित किया गया।अतिथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कर्मचारियों के हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती व डाक सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान मंडलीय सचिव पी-3 पवन, जयपाल, जयबीर, सचिन, संदीप, शोभित सहित अन्य डाक कर्मी मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 05, 2026, 20:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: संदीप धीमान व अमन नरवाल सर्वसम्मति से बने मंडलीय सचिव #SandeepDhimanAndAmanNarwalUnanimouslyAppointedAsDivisionalSecretaries. #SubahSamachar