Mandi News: सैंडी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट, फाइनल में खरोह को हराकर ढलवान बना विजेता

भांबला/बलद्वाड़ा (मंडी)। क्षेत्र के खरोह स्थित सैंडी मेमोरियल क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार को शानदार समापन हुआ। रोमांचक फाइनल मुकाबले में ढलवान की टीम ने मेजबान खरोह को 4 विकेट से पराजित कर खिताबी जीत हासिल की। प्रतियोगिता में सरकाघाट और धर्मपुर क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों की कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया।खरोह टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 6 विकेट पर 155 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ढलवान टीम ने आक्रामक रुख अपनाते हुए 11.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 158 रन बनाए और ट्रॉफी अपने नाम की। ढलवान के सौरभ गौतम को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।समापन समारोह में विजेता ढलवान टीम को 25 हजार रुपये और उपविजेता खरोह टीम को 15 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाने के लिए खरोह टीम के लवली राणा को मैन ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 06, 2026, 17:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: सैंडी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट, फाइनल में खरोह को हराकर ढलवान बना विजेता #MandiNews #TodayMandiNews #MandiHindiNews #SubahSamachar