सांगानेर में दर्दनाक हिट एंड रन: कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, दो की मौत; आरोपी फरार, एक पकड़ा

सांगानेर में रविवार देर रात हुए दर्दनाक हिट एंड रन हादसे ने पूरे जयपुर को झकझोर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हरियाणा नंबर की नीले रंग की होंडा अमेज कार ने एलएमबी होटल के पास एक बाइक समेत रास्ते में कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक बच्ची सहित 2 की मौत होने की बात सामने आई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में कुछ युवक सवार थे। कार चोरडिया पेट्रोल पंप से आगे बढ़ते हुए एलएमबी होटल के पास पहुंची, जहां उसने बाइक को टक्कर मारी। बाइक पर एक महिला, एक पुरुष और बच्ची सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सांगा सेतु से सांगानेर थाने की तरफ मचाया कहर बताया जा रहा है कि बाइक को टक्कर मारने के बाद भी कार चालक ने वाहन नहीं रोका। कार सांगा सेतु पुलिया और उसके आगे कई स्थानों पर लोगों और वाहनों को टक्कर मारती हुई सांगानेर थाने की दिशा में बढ़ती रही। इस दौरान कई बाइक सवार घायल हो गए। आखिरकार एक वर्ना कार से टक्कर के बाद कार रुक गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने वाहन का पीछा कर उसे रोक लिया। बताया जा रहा है कि कार में सवार कुछ लोग मौके से फरार हो गए, जबकि एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। यह भी पढें-राजस्थान:प्रसूता की मौत के बाद जनाना अस्पताल में तीन घंटे हंगामा, शव ले जाने पर पुलिस-परिजनों में हुई नोकझोंक हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मारे जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की और उन्हें अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया। हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई। उधर, प्रत्यक्षदर्शियों ने एंबुलेंस और पुलिस की प्रतिक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि हादसे के बाद एंबुलेंस सेवाएं काफी देर से मौके पर पहुंचीं और पुलिस भी तत्काल नहीं पहुंच सकी। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। यदि जांच में देरी की बात सही पाई जाती है तो यह आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करेगी। मृत बच्ची के परिवार को मुआवजे और कार्रवाई की मांग हादसे के बाद स्थानीय स्तर पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठी है। प्रशासन से सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने, घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और मृत बच्ची के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की जा रही है। इस पूरी घटना का सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एंबुलेंस सेवाएं काफी देर से पहुंचीं और पुलिस भी समय पर नहीं पहुंच सकी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 10, 2026, 04:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सांगानेर में दर्दनाक हिट एंड रन: कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, दो की मौत; आरोपी फरार, एक पकड़ा #CityStates #Jaipur #Rajasthan #SanganerHitAndRun #JaipurHitAndRun #JaipurRoadAccident #SanganerAccident #HondaAmazeAccident #SubahSamachar