Sonipat News: एशियन गेम्स के कुराश मुकाबले में खेलेंगी संगीता ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसीसोनीपत। राजकीय महिला महाविद्यालय, सेक्टर-12 की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा संगीता ठाकुर का चयन एशियन गेम्स के कुराश स्पर्धा के 57 किलोग्राम भार वर्ग के लिए भारतीय टीम में हुआ है। एशियन गेम्स का आयोजन 19 सितंबर से जापान में किया जाएगा।महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. किरण सरोहा ने संगीता को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि कॉलेज की अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास जताया कि संगीता एशियन गेम्स में पदक जीतकर देश, प्रदेश और महाविद्यालय का नाम रोशन करेंगी। संगीता की इस सफलता में महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रवेश वत्स के मार्गदर्शन और प्रेरणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वह बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के स्वर्ण पदक विजेता, अंतर-विश्वविद्यालय पदक विजेता तथा राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ी रह चुकी हैं। कुराश उज्बेकिस्तान की पारंपरिक मार्शल आर्ट और जैकेट कुश्ती का एक लोकप्रिय खेल है। इसमें दो खिलाड़ी हरी और नीली जैकेट पहनकर मुकाबला करते हैं। खेल का मुख्य उद्देश्य प्रतिद्वंद्वी को पीठ के बल जमीन पर गिराना होता है। इसके आधार पर विजेता का फैसला किया जाता है।इस दौरान डॉ. वंदना नासा, डॉ. रेखा रहेजा, डॉ. राजेश भारद्वाज, डॉ. अमिता, डॉ. नीलम, डॉ. राजवंती, डॉ. सतीश मलिक, डॉ. राजेश ढाका, डॉ. सुनील ने संगीता ठाकुर तथा उनके प्रशिक्षक प्रवेश वत्स को बधाई व शुभकामना दी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 02, 2026, 17:50 IST
Sonipat News: एशियन गेम्स के कुराश मुकाबले में खेलेंगी संगीता ठाकुर #SangitaThakurToCompeteInKurashAtAsianGames #SubahSamachar
