Jhajjar-Bahadurgarh News: सफाई कर्मचारियों का झाड़ू प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी बहादुरगढ़। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर बुधवार को बहादुरगढ़ में दो दिवसीय झाड़ू प्रदर्शन किया गया। सफाई कर्मचारियों ने तुलाराम पार्क से नगर परिषद कार्यालय तक झाड़ू लेकर विरोध मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लंबित मांगों पर जल्द आदेश जारी करने की मांग की। प्रदर्शन की अध्यक्षता बहादुरगढ़ इकाई के प्रधान राजेश बालगुहेर ने की जबकि मंच संचालन सचिव अमित ने किया। जिला प्रधान राजेंद्र तूषामड़ ने कहा कि एक से 14 मई तक चली हड़ताल के दौरान सरकार और कर्मचारी नेताओं के बीच 22 में से 17 मांगों पर सहमति बनी थी। सरकार ने मांगों से संबंधित आदेश 30 जून तक जारी करने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक कोई आदेश जारी नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपने वादे से पीछे हट रही है, जिससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगों पर आदेश जारी नहीं किए गए तो हरियाणा के नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं के कर्मचारी दोबारा आंदोलन शुरू करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। प्रदर्शन में वरिष्ठ उपप्रधान लीलाराम, उपप्रधान अजय, सह सचिव होशियार सिंह, कुलदीप, जिला ऑडिटर संदीप टॉक, जिला सह सचिव जय भगवान, जिला सदस्य सोनू आदि सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 17:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jhajjar-Bahadurgarh News: सफाई कर्मचारियों का झाड़ू प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी #SanitationWorkersStage'broomProtest';WarnOfAgitation. #SubahSamachar