Sonipat News: सफाई कर्मियों की हड़ताल स्थगित, काम में बाधा डालने वाले 10 नामजद

संवाद न्यूज एजेंसीसोनीपत। मांगों को लेकर 14 दिन से आंदोलन कर रहे सफाई कर्मियों ने बुधवार दोपहर के बाद हड़ताल स्थगित कर दी। वहीं, हड़ताल के दौरान कूड़ा उठान वाली गाड़ियों को रोकने और सड़क व निगम कार्यालय में कचरा फेंकने के चलते 10 सफाई कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने नगर पालिका कर्मचारी संघ के ईकाई प्रधान सहित 10 कर्मियों को नामजद किया है। वहीं, रोहतक में आयोजित बैठक के बाद सफाई कर्मी काम पर लौट गए हैं। शुक्रवार से शहर में सफाई व्यवस्था पटरी पर लौटने की उम्मीद है। हड़ताल की वजह से कई जगह कूड़ा जलता मिला। नगर निगम की संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़ और सफाई निरीक्षक सुंदर मलिक ने कुछ नियमित, पालिका रोल और अनुबंधित कर्मचारियों के खिलाफ डोर टू डोर कूड़ा उठाने का कार्य कर रही एजेंसी की गाड़ियों को रोककर कूड़ा नगर निगम कार्यालय के बाहर फेंक की शिकायत दी थी।वहीं, रात के समय कूड़ा उठाने पहुंचे बुलडोजर और ट्रैक्टर-ट्रॉली पर मौजूद कर्मियों पर कुछ लोगों ने हमला करने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने राजा, भारत, राहुल, विशाल, दीपक, कृष्ण, दीपक, सोमी, सुनील और राकेश पर प्राथमिकी दर्ज की है। इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने बताया कि सरकार की ओर से 30 जून तक उनकी मांगों को मानने का आश्वासन दिया गया है। इसके चलते उन्होंने हड़ताल को स्थगित कर दिया है। यदि 30 जून तक सरकार अपने वादे के अनुसार मांगों को पूरा नहीं करती है तो एक जुलाई से फिर हड़ताल करेंगे। फोटो : सोनीपत नगर निगम कार्यालय में धरने पर नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 14, 2026, 20:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: सफाई कर्मियों की हड़ताल स्थगित, काम में बाधा डालने वाले 10 नामजद #SanitationWorkers'StrikeSuspended #10PeopleArrestedForObstructingWork #SubahSamachar