Meerut News: डीएम पब्लिक स्कूल में संजना सिद्धू रही प्रथम

मुंडाली। सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट में डीएम पब्लिक स्कूल अटोला का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। ह्यूमेनिटीज की छात्रा संजना सिद्धू ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्कूल टॉप किया। छात्रा ने कमर्शियल आर्ट में 100 अंक प्राप्त किए। जीव विज्ञान ग्रुप में अनुष्का मावी ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जीव विज्ञान ग्रुप में प्रथम स्थान पाया तथा कमर्शियल आर्ट में 100 अंक प्राप्त किए। गणित वर्ग में विक्रांत ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। ह्यूमैनिटीज ग्रुप में माही सिद्धू ने 93.5 प्रतिशत और दिशा राव ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्रेक्षा चौधरी, अंशिका चौधरी, और पुष्पराज ने कमर्शियल आर्ट में 100 अंक प्राप्त किए। जीव विज्ञान ग्रुप में जतिन त्यागी ने 87.2 प्रतिशत प्राप्त कर द्वितीय और हर्ष कुमार ने 86.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पाया। गणित वर्ग में परू ने 87.2 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और तान्या त्यागी, आकाश कंसल व आयुष पूनिया 85.4 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। नौ बच्चों ने 90 फीसदी से अधिक, 31 बच्चों ने 80 प्रतिशत से अधिक और 39 बच्चों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर बोर्ड परीक्षा में सफलता का परचम लहराया। विद्यालय के चेयरमैन जितेंद्र सिंह और डायरेक्टर आशा चौधरी प्रधानाचार्य बृजेश माहेश्वरी ने अध्यापकों और बच्चों को बधाई दी और बच्चों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 13, 2026, 19:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: डीएम पब्लिक स्कूल में संजना सिद्धू रही प्रथम #SanjanaSidhuStoodFirstInDMPublicSchool #SubahSamachar