क्या रहा मैच का टर्निंग प्वाइंट?: सैमसन ने गेंदबाजों का किया बचाव, बताया- भारत के हाथ से कहां फिसला मैच

वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 24 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद संजू सैमसन ने गेंदबाजों का बचाव करते हुए कहा कि उभरते हुए तेज गेंदबाज अनुभव के साथ और बेहतर होंगे। इसके साथ ही उन्होंने तिलक वर्मा के आउट होने को रन-चेज का टर्निंग प्वाइंट बताया। मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 247 रन बनाए, जिसमें शाई होप ने 50 गेंदों में नाबाद 102 रनों की शानदार पारी खेली। इसके जवाब में भारत की पूरी टीम 19.3 ओवरों में 223 रन पर सिमट गई। कीमो पॉल ने पांच विकेट चटकाकर पांच मैचों की सीरीज को 2-2 की बराबरी पर ला दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 15, 2026, 10:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




क्या रहा मैच का टर्निंग प्वाइंट?: सैमसन ने गेंदबाजों का किया बचाव, बताया- भारत के हाथ से कहां फिसला मैच #CricketNews #National #SanjuSamson #IndiaVsWestIndies #TilakVarma #SubahSamachar