Sonipat News: संत कबीर दास ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में दिया योगदान
सोनीपत। विधायक निखिल मदान सोमवार को कबीर जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों में पहुंचे। वह ऑटो ई-रिक्शा यूनियन की ओर से रेलवे स्टेशन पर आयोजित भंडारे के साथ कालूपुर कीर्ति नगर, संत कबीर सामुदायिक भवन धानकान बस्ती में आयोजित कार्यक्रमों में पहुंचे। विधायक निखिल मदान ने कहा कि संत कबीर दास ने अपनी वाणी से सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उन्होंने अपने शिक्षा परक दोहों से समाज को नई दिशा दी। इस दौरान डॉ. ओमप्रकाश आत्रेय, निगम पार्षद मुकेश बहमनिया, सुनीता भोला, अशोक बहमनिया, विशाल सोलंकी, मंजीत, गौरव, रवि, सतबीर सिंह, रामचंद्र, सिकंदर भी मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 29, 2026, 20:18 IST
Sonipat News: संत कबीर दास ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में दिया योगदान #SantKabirDasContributedToEradicatingSocialEvils. #SubahSamachar
