Delhi NCR News: तालकटोरा स्टेडियम में सनातन हिंदू महोत्सव में जुटेगा संत समाज

नई दिल्ली। विश्व हिंदू महासंघ आगामी शनिवार को तालकटोरा स्टेडियम में सनातन हिंदू महोत्सव का आयोजन कर रहा है। इसमें देशभर से संत समाज के प्रमुख प्रतिनिधि, बड़े जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबी शामिल होंगे। इस महोत्सव का आयोजन कालकाजी मंदिर पीठाधीश्वर महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत के नेतृत्व में किया जा रहा है।महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत ने कहा कि वर्तमान समय में सनातन धर्म के सामने कई गंभीर चुनौतियां खड़ी हैं। इन चुनौतियों पर मंथन करना आज की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में संत समाज की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। संतों को आगे आकर सनातन धर्म की सही व्याख्या करनी होगी। उन्होंने बताया कि सनातन हिंदू महोत्सव का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन नहीं है। इसका मुख्य लक्ष्य समाज को एकजुट करना है। इसके माध्यम से सनातन धर्म की मूल भावना और परंपराओं पर चर्चा की जाएगी। साथ ही समाज में फैल रही भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महोत्सव में सनातन धर्म से जुड़े सामाजिक, सांस्कृतिक और वैचारिक विषयों पर विचार-विमर्श होगा। संत समाज अपने विचार साझा करेगा। जनप्रतिनिधि भी अपने विचार रखेंगे। इससे समाज को दिशा मिलेगी। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 05, 2026, 19:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: तालकटोरा स्टेडियम में सनातन हिंदू महोत्सव में जुटेगा संत समाज #SantSamajWillGatherInSanatanHinduMahotsavAtTalkatoraStadium #SubahSamachar