Delhi NCR News: इस्कॉन द्वारका में बांटे पौधे
नई दिल्ली। इस्कॉन द्वारका ने सेक्टर-13 स्थित श्री श्री रुक्मिणी द्वारकाधीश मंदिर परिसर में लोगों को नि:शुल्क पौधे वितरित किए। इस दौरान तुलसी, नीम, पीपल, बरगद, आंवला और बेल जैसे पर्यावरण और धार्मिक महत्व वाले पौधे शामिल रहे। साथ ही, मंदिर परिसर और आसपास पौधरोपण भी किया गया। इस्कॉन द्वारका के पदाधिकारियों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की जरूरत है। वितरित किए गए पौधों को लोगों से अपने घरों, मोहल्लों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर लगाने की अपील की गई। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 16:20 IST
Delhi NCR News: इस्कॉन द्वारका में बांटे पौधे #SaplingsDistributedAtISKCONDwarka #SubahSamachar
