राज्योत्सव में दो नवंबर को दिखेगा सारंग टीम का एयर शो: पांच हेलीकॉप्टर करेंगे हैरतअंगेज करतब, सीएम साय से मिले
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर दो नवंबर को नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम एयर शो प्रस्तुत करेगी। सुबह 11 बजे से होने वाले इस प्रदर्शन में पांच स्वदेशी 'ध्रुव' हेलीकॉप्टर आसमान में रोमांचक करतब दिखाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपने निवास कार्यालय में सारंग टीम के सदस्यों से मुलाकात कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सारंग टीम का प्रदर्शन प्रदेश के युवाओं और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक होगा। इससे उनमें देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना मजबूत होगी। उन्होंने टीम में शामिल दो महिला पायलटों की सहभागिता को प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणा बताया। ग्रुप कैप्टन अभिजीत के नेतृत्व में पांच हेलीकॉप्टर करेंगे हवाई प्रदर्शन ग्रुप कैप्टन अभिजीत कुमार के नेतृत्व में टीम एयर शो में हिस्सा लेगी। इसमें स्क्वाड्रन लीडर अंकिता और स्क्वाड्रन लीडर अक्षया भी शामिल हैं। प्रदर्शन के दौरान पांच हेलीकॉप्टर समन्वित उड़ान और विभिन्न हवाई संरचनाओं के जरिए भारतीय वायु सेना के कौशल का प्रदर्शन करेंगे। सारंग टीम स्वदेशी उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर 'ध्रुव' के जरिए अपने प्रदर्शन के लिए जानी जाती है। राज्योत्सव में होने वाला यह एयर शो समारोह के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 15:29 IST
राज्योत्सव में दो नवंबर को दिखेगा सारंग टीम का एयर शो: पांच हेलीकॉप्टर करेंगे हैरतअंगेज करतब, सीएम साय से मिले #CityStates #Chhattisgarh #Raipur #ChhattisgarhRajyotsav2026 #SarangHelicopterDisplayTeam #IndianAirForceAirShow #NavaRaipurAirShow #SendhLakeAirShow #VishnuDeoSai #DhruvHelicopter #2NovemberAirShow #SubahSamachar
