सर्वपितृ अमावस्या पर बनेंगे कई शुभ संयोग, इन राशियों का खुलेगा भाग्य, बड़ी सफलता के साथ पूरी होगी इच्छा

Sarva Pitru Amavasya Rashifal 2026: 10 अक्तूबर को सर्वपितृ अमावस्या मनाई जाएगी। इसे साल की बड़ी अमावस्या भी कहा जाता है। यह तिथि धार्मिक महत्व के साथ-साथ ज्योतिषीय दृष्टि से भी बेहद खास मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन ग्रहों की स्थिति का शुभ प्रभाव कुछ राशियों के जीवन पर देखने को मिल सकता है। इस साल शनि मीन, सूर्य कन्या और शुक्र तुला राशि में विराजमान रहकर अपनी कृपा बरसाएंगे। इसके अलावा देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में स्थित होकर जातकों को शुभ परिणाम प्रदान कर सकते हैं। वहीं, हस्त नक्षत्र और ऐन्द्र योग का संयोग भी रहेगा। ऐसे में इन शुभ ग्रह स्थिति और संयोगों का प्रभाव 12 में से 3 राशि वालों के लिए बेहद खास रह सकता है। इस दौरान नए लोगों से संपर्क बनेंगे और उनके साथ मिलकर शुरू किए गए काम सफल हो सकते हैं। साथ ही, लंबे समय से अटकी इच्छाओं के पूरा होने के योग भी बन सकते हैं। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में। शरद पूर्णिमा की रात क्यों जागते हैं भक्त कोजागर पूजा से जुड़ी लक्ष्मी कृपा की मान्यता जानें

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 05, 2026, 16:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सर्वपितृ अमावस्या पर बनेंगे कई शुभ संयोग, इन राशियों का खुलेगा भाग्य, बड़ी सफलता के साथ पूरी होगी इच्छा #Predictions #National #SarvaPitruAmavasya #SarvaPitruAmavasyaDate #SarvaPitruAmavasyaRashifal2026 #SubahSamachar