सासनी सड़क हादसा: बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल की बस-ट्रक भिड़ंत, 15 घायल; चालक-परिचालक गंभीर
सासनी में सोमवार की सुबह अलीगढ़ से हाथरस जा रही एक स्कूली बस की बंद बॉडी केट्रक से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। यह दुर्घटना समामई पेट्रोल पंप के निकट हुई, जिसमें करीब 15 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। बस में सवार स्टाफ और स्कूली बच्चों में चीख-पुकार मच गई। बी एल एस इंटरनेशनल स्कूल हाथरस की यह बस अलीगढ़ से हाथरस जा रही थी। बस में 34 वर्षीय अतुल कुमार शर्मा चालक और 26 वर्षीय समीर परिचालक मौजूद थे। इसमें करीब 25 लोगों का स्टाफ और तीन छात्र सवार थे। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और ट्रक का डीजल टैंक फट गया। गनीमत रही कि डीजल टैंक में आग नहीं लगी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। राहगीरों ने बस में फंसे चालक और परिचालक को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। बाद में उन्हें अलीगढ़ के निजी अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक, फायर ब्रिगेड और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। हाइड्रा की मदद से स्कूली बस को हाईवे से हटाया गया, जिससे यातायात सामान्य हो सका।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 12, 2026, 10:14 IST
सासनी सड़क हादसा: बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल की बस-ट्रक भिड़ंत, 15 घायल; चालक-परिचालक गंभीर #CityStates #Hathras #UttarPradesh #SasniNews #HathrasRoadAccident #BlsInternationalSchoolBus #TruckCollision #SamamaiPetrolPump #15Injured #AligarhHathrasHighway #SubahSamachar
