Sawai Madhopur News: दोस्तों के साथ बांध पर नहाने गए युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत, एक घंटे बाद मिला शव

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के निकट स्थित सूरवाल बांध पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बांध में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही सुरवाल थाना पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची तथा युवक की तलाश के लिए तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जानकारी के अनुसारफैज़ान (18) पुत्र सैय्यद, निवासी करमोदा अपने साथियों के साथ सूरवाल बांध पर गया था। इस दौरान वह नहाने के लिए बांध के पानी में उतर गया। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चले जाने से वह डूबने लगा, हालांकि साथ मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन पानी अधिक गहरा होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और सिविल डिफेंस को घटना की सूचना दी। ये भी पढ़ें:Rajasthan:रणथंभौर में बाघों का साम्राज्य बढ़ा, 50% के करीब टाइगर यहीं बसे; सरिस्का में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी सूचना मिलते ही सूरवाल थाना पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने बांध में युवक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब एक घंटे तक लगातार चले रेस्क्यू अभियान के बाद सिविल डिफेंस के जवानों ने युवक का शव पानी से बाहर निकाल लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बांध और अन्य जलाशयों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने तथा लोगों को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के दर्दनाक हादसों को रोका जा सके।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 29, 2026, 05:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sawai Madhopur News: दोस्तों के साथ बांध पर नहाने गए युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत, एक घंटे बाद मिला शव #CityStates #Rajasthan #SawaiMadhopur #SawaiMadhopurNews #RajasthanNews #SurwalDam #SurwalReservoir #YouthDrowning #DrowningAccident #DeepWaterAccident #DamAccident #BathingIncident #SubahSamachar