अपहरण के बाद हत्या: थार से आए लोग मनखुश को उठा ले गए, शव मिलने पर गांव में तनाव; क्या मोबाइल विवाद ने ली जान?

सवाई माधोपुर जिले के उलियाना गांव में युवक मनखुश मीणा की हत्या का मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और परिजनों सहित ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस हत्याकांड ने क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। अपहरण कर थार गाड़ी में ले जाने का आरोप जानकारी के अनुसार, बीती शाम गांव के 10 से ज्यादा लोग कथित रूप से मनखुश मीणा का अपहरण कर उसे थार गाड़ी में अपने साथ ले गए थे। युवक के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। इसके बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया। सुबह नाले के पास मिला शव आज सुबह सुरवाल थाना क्षेत्र के सेलू गांव चौराहे के नजदीक खाट का नाला इलाके के मोड़ पर युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सुरवाल थाना पुलिस के साथ मानटाउन और कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मेडिकल बोर्ड की निगरानी में पोस्टमार्टम पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मेडिकल बोर्ड की निगरानी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया करवाई जा रही है। मृतक के शरीर पर चोटों के कई निशान मिलने से मामला हत्या का माना जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें-Kota:कोटा में मौतों का तांडव! लापरवाही ने छीनी दो प्रसूताओं की जिंदगी; चार डॉक्टर-कर्मचारियों पर कार्रवाई मोबाइल फोन विवाद को माना जा रहा कारण प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद के चलते कुछ युवकों ने मनखुश का अपहरण कर उसकी हत्या की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है। परिजनों ने नामजद आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की मृतक के परिजनों ने तीन नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल परिसर में एकत्रित हैं और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। गिरफ्तारी तक शव लेने से इनकार परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव लेने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पुलिस प्रशासन परिजनों को समझाने में जुटा हुआ है। वहीं दूसरी ओर पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपियों की तलाश कर रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 09, 2026, 12:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अपहरण के बाद हत्या: थार से आए लोग मनखुश को उठा ले गए, शव मिलने पर गांव में तनाव; क्या मोबाइल विवाद ने ली जान? #CityStates #Crime #SawaiMadhopur #Rajasthan #SubahSamachar