Ujjain: मखाने और डॉयफ्रूट की माला से सज गए बाबा श्री महाकाल, भस्म आरती में भक्तों को दिए दिव्य दर्शन

श्रावण कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर आज सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्त देर रात से ही कतार में लगकर अपने आराध्य बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे। आज बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 3 बजे जागे। उनका अलौकिक श्रृंगार कर भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर आज सुबह 3 बजे भस्म आरती प्रारंभ हुई। वीरभद्र जी से आज्ञा लेने के बाद मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से जलाभिषेक किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटा बजाकर 'हरि ॐ' का जल अर्पित किया गया। पुजारियों और पुरोहितों ने बाबा महाकाल का भव्य स्वरूप में श्रृंगार किया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट धारण कराया गया। इसके पश्चात महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई। इसके बाद झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़ों और शंखनाद के साथ भस्म आरती संपन्न हुई। आज के श्रृंगार की विशेषता यह रही कि पूजन-अर्चन के बाद बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। उन्हें ड्राई फ्रूट की माला पहनाई गई। हजारों श्रद्धालुओं ने इन अलौकिक दर्शनों का लाभ लिया।मान्यता है कि भस्म अर्पित किए जाने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते हैं। ये भी पढ़ें-MP News: दतिया हार के बाद भाजपा सख्त, भीतरघात के संकेत; हेमंत खंडेलवाल बोले- कोई दोषी होगा तो करेंगे कार्रवाई यह है आरती का समय - भस्म आरती सुबह 3 से 6 बजे तक - दद्योदक आरती प्रात: 7 से 7:45 बजे तक - भोग आरती प्रात: 10 से 10:45 बजे तक - संध्या पूजन सायं 5 से 5:45 बजे तक - संध्या आरती सायं 7:00 से 7:45 बजे - शयन आरती रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक महाकालेश्वर मंदिर मे आरतियों के समय में हुआ यह बदलाव आश्विन मास की पूर्णिमा (शरद पूर्णिमा) तक जारी रहेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 04, 2026, 06:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ujjain: मखाने और डॉयफ्रूट की माला से सज गए बाबा श्री महाकाल, भस्म आरती में भक्तों को दिए दिव्य दर्शन #CityStates #MadhyaPradesh #Ujjain #Mahakal #BhasmaAarti #MahakaleshwarTemple #Sawan2026 #BabaMahakal #UjjainNews #SubahSamachar