SBI PO Exam 2026: एसबीआई पीओ परीक्षा आज, क्या ले जाएं और क्या नहीं; अभ्यर्थी जान लें सभी जरूरी निर्देश

SBI PO Exam 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो रही है। परीक्षा 1 और 2अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों के लिए यह जरूरी है कि वे शिफ्ट टाइमिंग, रिपोर्टिंग समय, जरूरी दस्तावेज और परीक्षा केंद्र पर पालन किए जाने वाले नियमों की जानकारी पहले से समझ लें। इससे परीक्षा के दिन किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सकता है। क्या है परीक्षा का शेड्यूल एसबीआई पीओ प्रीलिम्स 2026 परीक्षा चार शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 से 10 बजे, दूसरी 11:30 बजे से 12:30 बजे, तीसरी 2 से 3 बजे और चौथी शाम 4:30 से 5:30 बजे तक आयोजित होगी। उम्मीदवारों को अपनी शिफ्ट के अनुसार रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना चाहिए। शिफ्ट रिपोर्टिंग समय परीक्षा का समय शिफ्ट 1 सुबह 8:00 बजे सुबह 9:00 बजे से 10:00 बजे तक शिफ्ट 2 सुबह 10:30 बजे सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक शिफ्ट 3 दोपहर 1:00 बजे दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे तक शिफ्ट 4 दोपहर 3:30 बजे शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक SBI PO Prelims 2026: साथ ले जाने वाले जरूरी दस्तावेज SBI PO प्रीलिम्स 2026 का प्रिंटेड एडमिट कार्ड मूल वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस) हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो पहचान पत्र की एक फोटोकॉपी (सुरक्षा के लिए साथ रखें)

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 31, 2026, 16:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




SBI PO Exam 2026: एसबीआई पीओ परीक्षा आज, क्या ले जाएं और क्या नहीं; अभ्यर्थी जान लें सभी जरूरी निर्देश #GovernmentJobs #National #SubahSamachar