Mandi News: स्कूल का भवन क्षतिग्रस्त, हादसे का खतरा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल माणी में 10 कमरों में चल रहीं 14 कक्षाएं10 दिन में समाधान न होने पर चक्का जाम की दी चेतावनी संवाद न्यूज एजेंसीबालीचौकी (मंडी) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला माणी की संयुक्त स्कूल प्रबंधन समिति ने मंगलवार को बैठक कर स्कूल की समस्याओं पर मंथन कर शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। एसएमसी कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष वीर सिंह भारद्वाज ने बताया कि माणी स्कूल का भवन वर्ष 2025 में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। अभी तक विभाग ने इस असुरक्षित भवन को गिराया नहीं है। भवन न होने के कारण मजबूरी में प्राइमरी स्कूल की सात कक्षाएं वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला माणी के भवन में चल रही हैं। स्थिति यह है कि वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के पास कुल 10 कमरे हैं। इनमें से 7 कमरों में सेकेंडरी स्कूल की कक्षाएं चलती हैं। एक कमरा प्रधानाचार्य कक्ष और एक कमरे में कार्यालय है।10 कमरों में कुल 14 कक्षाएं संचालित हो रही हैं, जिससे प्राइमरी और सेकेंडरी दोनों ही स्तर के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बरसात का मौसम आने वाला है। क्षतिग्रस्त स्कूल भवन के ठीक नीचे थाची के लिए मुख्य सड़क गुजरती है। भवन से पत्थर या ईंट का कोई टुकड़ा नीचे गिरा तो राहगीरों और स्कूली बच्चों के लिए यह जानलेवा साबित हो सकता है। अध्यक्ष ने मांग की है कि जब तक प्राइमरी स्कूल का स्थाई भवन नहीं बनता, तब तक बच्चों को निजी भवन में शिफ्ट करें। क्षतिग्रस्त भवन को डिस्मेंटल करने के आदेश करें। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 10 दिन के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो स्कूल प्रबंधन समिति और आम जनता सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर चक्का जाम करेगी। बैठक में एसएमसी सदस्य राम सिंह, देवराज, भादर सिंह, चित्र सहित अन्य मौजूद रहे। बालीचौकी शिक्षा खंड अधिकारी डोले राम ने बताया कि इस मामले को लेकर विभाग पूरी तरह गंभीर है। उच्च अधिकारियों (उपनिदेशक) को पत्र लिखकर भवन को जल्द गिराने की अनुमति मांगी है। उम्मीद है कि जल्द इस भवन को गिराने की स्वीकृति मिल जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 23, 2026, 17:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: स्कूल का भवन क्षतिग्रस्त, हादसे का खतरा #SchoolBuildingDamaged;RiskOfAccident. #SubahSamachar