School Open: नया सत्र आज से शुरू, आधे-अधूरे बस्ते के साथ स्कूल पहुंचेंगे नौनिहाल, नहीं पहुंची पूरी किताबें
शैक्षणिक सत्र आज से शुरू हो रहा है, लेकिन अभी तक जनपद में परिषदीय विद्यालयों की पूरी किताबें नहीं पहुंची हैं। कक्षा छह से आठ की 50 फीसदी ही किताबें प्राप्त होने की सूचना है। ऐसे में विद्यार्थियों को आधे-अधूरे बस्ते के साथ ही स्कूल जाना होगा। हालांकि एक अप्रैल को स्थानीय अवकाश होने के चलते जनपद के स्कूल दो अप्रैल से खुलेंगे। जनपद में 1,446 परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें करीब 1.65 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निशुल्क शिक्षा का प्रावधान है। ऐसे में आठवीं तक के विद्यार्थियों की सभी किताबें शासन से आती हैं। इस बार भी किताबें आई हैं, लेकिन वह करीब 70 फीसदी ही हैं। कक्षा एक से आठ तक की किसी भी कक्षा की पूरी किताबें नहीं हैं। ऐसे में उनके बस्ते अधूरे हैं। हिंदी की किताब है तो गणित की नहीं है। किसी कक्षा में गणित की हैं तो विज्ञान की किताबें नहीं पहुंची हैं। यह भी पढ़ें:खौफनाक:पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर फंदे पर झूला पति, महीने भर के मासूम को भी न बख्शा, ये थी विवाद की वजह
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 31, 2026, 19:28 IST
School Open: नया सत्र आज से शुरू, आधे-अधूरे बस्ते के साथ स्कूल पहुंचेंगे नौनिहाल, नहीं पहुंची पूरी किताबें #CityStates #Saharanpur #NewAcademicSessionSchools #GovernmentSchoolBooksDelay #CouncilSchoolsStudents #FreeTextbooksGovernmentSchools #परिषदीयविद्यालय #नयाशैक्षणिकसत्र #सरकारीस्कूलकिताबें #बेसिकशिक्षाविभाग #SubahSamachar
