WI W vs SCO W: वेस्टइंडीज की जीत का सिलसिला जारी, स्कॉटलैंड को सात रनों से हराया; ग्रुप-2 की तालिका का हाल
महिला टी20 विश्व कप 2026 का रोमांच जारी है। गुरुवार को टूर्नामेंट का 12वां मुकाबला ग्रुप-दो की वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड की टीमों के बीच खेला गया। इस मैच में वेस्टइंडीज ने सात रनों से जीत दर्ज की। लीड्स में खेले गए इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी विंडीज टीम ने स्टेफनी टेलर की नाबाद 47 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 153 रन बनाए। जवाब में स्कॉटलैंड की टीम निर्धारित ओवरों में सिर्फ 146 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। उनके लिए डार्सी कार्टर ने सर्वाधिक 59 रनों की पारी खेली।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 19, 2026, 03:08 IST
WI W vs SCO W: वेस्टइंडीज की जीत का सिलसिला जारी, स्कॉटलैंड को सात रनों से हराया; ग्रुप-2 की तालिका का हाल #CricketNews #National #ScoWomenVsWiWomen #WomensT20WorldCup2026 #WomensT20WorldCup #WiWVsScoW #SubahSamachar
