Rudraprayag News: 50 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कूटी, युवक घायल
रुद्रप्रयाग। मुख्यालय स्थित सनबैंड के समीप शनिवार सुबह एक स्कूटी अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया जबकि महिला सुरक्षित है। जानकारी के अनुसार शनिवार को दो लोग स्कूटी से सनबैंड से रुद्रप्रयाग की ओर आ रहे थे तभी स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन रजवार ने बताया कि जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को सुबह 6:55 बजे हादसे की सूचना मिली। डीडीआरएफ, पुलिस और 108 एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया। राहत एवं बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर दोनों लोगों को खाई से बाहर निकाला। दुर्घटना में घायल सचिन कुमार (19) को प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा गया। वहीं स्कूटी सवार सुलेखा (26) पत्नी राजू कुमार सुरक्षित हैं। घायल का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों मूल रूप से बिहार से हैं और डांगसेरा में रहते हैं। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 06, 2026, 14:23 IST
Rudraprayag News: 50 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कूटी, युवक घायल #ScootyFallsInto50MeterDeepDitch #YouthInjured #SubahSamachar
