Rohtak News: चुलियाणा मोड़ पर ट्रक की टक्कर में स्कूटी सवार घायल
रोहतक। सांपला खंड के गांव चुलियाणा के मोड़ पर ट्रक ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। टक्कर में रामनगर निवासी महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया। सांपला पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शिकायत में रामनगर निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि 12 जनवरी की शाम करीब साढ़े छह बजे वह स्कूटी पर सांपला से रोहतक आ रहा था। जब चुलियाणा मोड़ पर पहुंचा तो पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 16, 2026, 03:02 IST
Read More:
News
Rohtak News: चुलियाणा मोड़ पर ट्रक की टक्कर में स्कूटी सवार घायल #News #SubahSamachar
