Bihar News : राजधानी पटना में गंगा नदी में समाई स्कॉर्पियो, लोग मदद के बजाय बनाते रहे वीडियो
राजधानी के दीघा स्थित पाटीपुल घाट पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त एक बुजुर्ग दंपत्ति की स्कॉर्पियो देखते ही देखते गंगा नदी के गहरे पानी में समा गई। विडंबना यह रही कि वहां मौजूद सैकड़ों लोग मदद के लिए हाथ बढ़ाने के बजाय मोबाइल फोन से वीडियो बनाने में मशगूल रहे। गाड़ी मालिक की पहचान बेगूसराय निवासीराम नरेश सिंह के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि वह सेवा निवृत हैं और वर्तमान मेंअपने परिवार के साथ पटना के शिवपुरी में रह रहे हैं। उनके घर में पूजा का आयोजन किया गया था। वह अपनी पत्नी के साथपूजा की सामग्री विसर्जित करने दीघा के पाटीपुल घाट आए थे। यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे पटना; इस बार क्यों आए हैं बिहार न करें ऐसी लापरवाही घटना के संबंध मेंराम नरेश सिंह नेबताया कि घाट के ढलान पर स्कॉर्पियो खड़ी करने के बाद राम नरेश सिंह हैंड-ब्रेक लगाना भूल गए। यही लापरवाही उनके लिए नुकसानदेह साबित हो गया। उन्होंने बताया कि जैसे ही वे दोनों गाड़ी से नीचे उतरे, ढलान के कारण स्कॉर्पियो धीरे-धीरे लुढ़कने लगा और लुढ़कते-लुढ़कते स्कॉर्पियो गंगा नदी की ओर बढ़ने लगा। यह खबर भी पढ़ें-Bihar : पटना में धंसने पर नीतीश सरकार ने खुद तोड़ा फ्लाईओवर; सात महीने में क्या बना, यह देखिए तमाशबीन बनी रही भीड़ राम नरेश सिंह ने गाड़ी को रोकने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी। यहां तक कि उन्होंने घाट परमौजूद लोगों से चीख-चीख कर मदद करने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि घाट पर सैकड़ों लोग मौजूद थे, लेकिन कोई भी उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया। लोग संवेदनहीनता की पराकाष्ठा पार करते हुए इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड करते रहे। इसी बीच वहां से एक बड़ा जहाज भी गुजरा, लेकिन मदद नहीं मिल सकी और अंततः गाड़ी गहरे पानी में डूब गई। राम नरेश सिंह ने कहा किमैने सबसे मदद मांगी, चीखता रहा, चिल्लाता रहा लेकिन सब तमाशा देखते रहे। मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। अगर दो-चार लोग हाथ लगा देते तो मेरी गाड़ी बच सकती थी। पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही दीघा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि, पुलिस के घटनास्थल पर पहुँचने तक स्कॉर्पियो गंगा नदी में पूरी तरह डूब चुकी थी। पुलिस का कहना है कि गाड़ी को अब तक बाहर नहीं निकाला जा सका है। पुलिस का कहना है कि गाड़ी लगभग 10 साल पुरानी थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 11, 2026, 07:42 IST
Bihar News : राजधानी पटना में गंगा नदी में समाई स्कॉर्पियो, लोग मदद के बजाय बनाते रहे वीडियो #CityStates #Bihar #Patna #SubahSamachar
