Noida News: स्काउट गाइड कैंप का शुभारंभ
बिलासपुर (संवाद)। कस्बे के कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बुधवार को स्काउट एंड गाइड कैंप का शुभारंभ किया गया। इसमें ध्वजारोहण, परेड, प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण, आपदा प्रबंधन, सामाजिक सेवा गतिविधियां एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।उद्घाटन कार्यक्रम में प्राचार्या प्रोफेसर निधि शुक्ला ने कहा कि स्काउट एवं गाइड आंदोलन विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता, सहयोग, राष्ट्रभक्ति तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को विकसित करता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 21:00 IST
Noida News: स्काउट गाइड कैंप का शुभारंभ #ScoutGuideCampInaugurated #SubahSamachar
