Panipat News: एसडीएम नवदीप सिंह नैन सभांलेगे शुगर मिल के एमडी का अतिरिक्त कार्यभार

इसराना। इसराना के एसडीएम नवदीप सिंह नैन को पानीपत सहकारी शुगर मिल के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। नवदीप सिंह नैन अब इसराना एसडीएम के साथ पानीपत शुगर मिल के एमडी का अतिरिक्त पदभार भी संभालेंगे। नवदीप सिंह नैन पहले तीन जुलाई 2021 से लेकर नौ जून 2023 तक पानीपत शुगर मिल के एमडी रहे है और पानीपत का डाहर गांव में लगाया गया 50 हजार क्विंटल पेराई क्षमता का नया शुगर मिल नवदीप सिंह नैन के समय में ही लगाया था। शुगर मिल बनवाने में नवदीप नैन का अहम योगदान रहा है। डाहर गांव में लगा नया शुगर मिल 17 मार्च 2022 को चालू हुआ था और तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं मौजूदा केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल ने डाहर शुगर मिल का एक मई 2022 को उद्घाटन किया था। वहीं निवर्तमान शुगर मिल के एमडी संदीप कुमार ने 21 जुलाई 2025 को एमडी का कार्यभार संभाला था और अब उनको भिवानी जिला के तोशाम का एसडीएम लगाया है। मिल के कर्मचारियों ने शुक्रवार को संदीप कुमार के सम्मान में विदाई पार्टी दी जाएगी। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 27, 2026, 01:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: एसडीएम नवदीप सिंह नैन सभांलेगे शुगर मिल के एमडी का अतिरिक्त कार्यभार #SDMNavdeepSinghNainWillTakeOverTheAdditionalChargeOfMDOfTheSugarMill. #SubahSamachar