Maharajganj News: एक महीने से टूटा पड़ा है बिजली का खंभा, कई घरों में अंधेरा
चिउटहां। सिसवा ब्लॉक के गंगौली-गेरमा मुख्य मार्ग पर पिकअप की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा एक महीने बाद भी नहीं बदला गया है। क्षतिग्रस्त खंभा झाड़ियों के बीच खेत में पड़ा है। इसके चलते कई घरों और दुकानों की बिजली आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों के मुताबिक, करीब एक महीने पहले तेज रफ्तार पिकअप ने बिजली के खंभे में टक्कर मार दी थी। इससे खंभा टूटकर खेत में गिर गया। ग्रामीण कन्हैया लाल, मैनुद्दीन अली व सादिक अली ने जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।एसडीओ तुषार सिंह ने बताया कि पहले उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। अब मामला संज्ञान में आया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 08, 2026, 02:29 IST
Maharajganj News: एक महीने से टूटा पड़ा है बिजली का खंभा, कई घरों में अंधेरा #SDOTusharSinghStatedThatTheMatterHasComeToHisAttention. #SubahSamachar
