पंजाब विधानसभा सत्र का दूसरा दिन: सदन के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, झोटा हत्याकांड पर हंगामे के आसार

पंजाब विधानसभा सत्र का आज दूसरा दिन है। कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। सदन में आज झोटा हत्याकांड पर हंगामे के आसार है। वहीं अबोहर के अजय हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर मृतक की मां और अन्य परिजनों ने शुक्रवार को भी विधानसभा परिसर के बाहर धरना दिया। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ सहित अन्य नेताओं ने मौके पर पहुंचकर उन्हें समर्थन दिया। जाखड़ ने बताया कि वीरवार को भी अजय कुमार की मां और परिवार के सदस्य इन्साफ की मांग को लेकर विधानसभा के बाहर पहुंचे थे। पुलिस ने उन्हें जबरन हटाकर हिरासत में ले लिया। अजय कुमार को 27 सितंबर को अबोहर के संत नगर में गोलियां मारी गई थीं। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसका कई दिनों तक इलाज चला। 19 अक्तूबर को उसकी मृत्यु हो गई। परिवार अबोहर में भी इन्साफ की मांग को लेकर धरना दे रहा है। परिजनों के अनुसार, मृतक का अभी तक पोस्टमार्टम भी नहीं हुआ है। अजय की मां और परिवार के सदस्यों ने बताया कि वर्ष 2015 में भीम हत्याकांड हुआ था। अजय के भाई ने इस मामले में गवाही दी थी। इस गवाही के आधार पर कुछ दोषियों को 20 साल की सजा हुई थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि जमानत पर बाहर आए एक व्यक्ति ने उनके बेटे को गोलियां मारीं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 23, 2026, 05:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पंजाब विधानसभा सत्र का दूसरा दिन: सदन के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, झोटा हत्याकांड पर हंगामे के आसार #CityStates #Chandigarh-punjab #Punjab #SubahSamachar