Noida News: सेक्टरवासियों ने उठाई नाले-नालियों की सफाई की मांग
फोटो-----मानसून आते ही बढ़ सकती है जलभराव की समस्या, सेक्टरवासियों ने प्राधिकरण को लिखा पत्रनोएडा। शहर के निवासी इन दिनों आने वाले मानसून के दौरान जलभराव की आशंकाओं से परेशान हैं। सेक्टरवासियों का कहना है कि अभी तक उनके सेक्टर के नाले नालियों की सफाई नहीं हुई है। ऐसे में उन्हें एक बार फिर पिछले साल की तरह जलभराव की समस्या से जूझना पड़ सकता है। इसको लेकर कई आरडब्ल्यूए की ओर से नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को पत्र लिखकर जल्द सफाई की मांग की है। हर साल की तरह इस साल भी नाले की सफाई की व्यवस्था नहीं हुई। -वीरेंद्र सिंह नेगी, सेक्टर-53 आरडब्ल्यूए महासचिव हमने प्राधिकरण को पत्र लिखकर नालों की सफाई की मांग की है। -संजीव कुमार, आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष सेक्टर 51 सेक्टर के आस पास सफाई व्यवस्था खराब है, जलभराव का डर है। -एमपी सिंह, आरडब्ल्यू अध्यक्ष, सेक्टर 35 हर साल वादे होते हैं, जलभराव की समस्या से परेशान होना पड़ता है। -लक्ष्मी नारायण, आरडब्ल्यूए महासचिव सेक्टर 19
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 02, 2026, 16:08 IST
Noida News: सेक्टरवासियों ने उठाई नाले-नालियों की सफाई की मांग #SectorResidentsDemandCleaningOfDrainsAndGutters #SubahSamachar
