Sehore News: पान की दुकान पर छिड़ा विवाद हुआ घातक, नशे में आरोपी ने कटर से किया; हमला छह लोग गंभीर घायल

सीहोर जिले के बुधनी में एक मामूली विवाद अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया। बस स्टैंड के पास स्थित राकेश चौहान की पान-बेकरी दुकान पर शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते हिंसा में तब्दील हो गया। मौके पर मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और आरोपी ने अचानक धारदार कटर निकालकर हमला बोल दिया। कुछ ही पलों में दुकान के आसपास अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी प्रतीक पालीवाल शराब के नशे में था। उसने फरियादी और उसके साथियों से कहासुनी के बाद आपा खो दिया। गुस्से में आकर उसने जानलेवा इरादे से धारदार कटर से ताबड़तोड़ वार किए। हमले की बर्बरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिर पड़े। पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला के निर्देश और एसडीओपी बुधनी रवि शर्मा के मार्गदर्शन में रेहटी पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रतीक पालीवाल को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। घायलों में मचा दर्द और दहशत का माहौल हमले में घायल सभी लोगों को पहले स्थानीय स्तर पर उपचार दिया गया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भोपाल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग इस तरह की हिंसक वारदात से सहमे हुए हैं। ये हैं हमले में घायल लोग घटना में घायल व्यक्तियों की पहचान हो गई है। अनिल पिता धूलुसिंह चौहान 25 वर्ष, निवासी रेहटी, राकेश पिता मूलसिंह चौहान 46 वर्ष, निवासी रेहटी,राजेश पिता मूलसिंह चौहान 50 वर्ष, निवासी रेहटी,अंकित पिता अनारसिंह चौहान 29 वर्ष, निवासी रेहटी,धर्मेंद्र पिता श्यामलाल चौहान, 45 वर्ष, निवासी रेहटी,वीरेंद्र पिता श्यामसिंह राजपूत, 30 वर्ष, निवासी डोलरिया, जिला नर्मदापुरम शामिल हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भोपाल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। ये भी पढ़ें-MP News: लोधी सम्मेलन में साथ दिखेंगे उमा भारती और प्रहलाद पटेल, शौर्य यात्रा से सियासी संदेश की तैयारी जांच जारी, पुलिस हर एंगल खंगाल रही एसडीओपी बुधनी रवि शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड रहा है या नहीं और क्या यह हमला पूर्व नियोजित था या अचानक गुस्से का परिणाम।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 26, 2026, 14:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sehore News: पान की दुकान पर छिड़ा विवाद हुआ घातक, नशे में आरोपी ने कटर से किया; हमला छह लोग गंभीर घायल #CityStates #Crime #MadhyaPradesh #Sehore #SehoreNews #BudhniDispute #CutterAttack #MadhyaPradeshCrime #PaanShopQuarrel #DrunkardAttack #SubahSamachar