विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति किया जागरूक
बहादुरगढ़। पुलिस की ओर से सांखोल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सड़क सुरक्षा और स्टूडेंट पुलिस कैडेट (एसपीसी) कार्यक्रम के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। एसपीसी कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए गए।पुलिस उपायुक्त मुख्यालय फैसल खान के दिशा-निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व रोड सेफ्टी टीम प्रभारी उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश ने किया। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को एसपीसी कार्यक्रम के तहत अनुशासन, कानून के प्रति सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व की जानकारी दी।-फोटो 85 : कार्यक्रम में विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत। स्रोत पुलिस ------------------
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 20, 2026, 03:06 IST
विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति किया जागरूक #SelectionOf25PlayersForTheResidentialAcademy #SubahSamachar
