Rohtak News: रिहायशी अकादमी के लिए 25 खिलाड़ियों का चयन

झज्जर। महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में सोमवार को खेल विभाग की ओर से मुक्केबाजी की रिहायशी अकादमी के लिए ट्रायल आयोजित किए गए। इसमें प्रदेशभर से 12 से 19 वर्ष आयु वर्ग के करीब 65 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रदर्शन के आधार पर 25 खिलाड़ियों का चयन किया गया, जबकि 10 खिलाड़ियों को रिजर्व रखा गया।ट्रायल में खिलाड़ियों की 800 और 100 मीटर दौड़, शैडो बॉक्सिंग, बैग पंचिंग, रोप स्किपिंग, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप और मुक्केबाजी मुकाबलों के माध्यम से प्रतिभा परखी गई। जिला खेल अधिकारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को स्टेडियम में रहने की सुविधा के साथ प्रतिदिन 500 रुपये डाइट राशि दी जाएगी। खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास भी कराया जाएगा। ट्रायल में मुक्केबाजी कोच नवीन खोखर, सतीश कुमार, हितेश देशवाल और नवीन नेहरा ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 20, 2026, 03:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: रिहायशी अकादमी के लिए 25 खिलाड़ियों का चयन #SelectionOf25PlayersForTheResidentialAcademy #SubahSamachar