Kaithal News: अर्शदीप सिंह का प्रतिनिधिमंडलों के सदस्य के रूप में चयन
गुहला चीका । कृषि स्टार्टअप एवं इनोवेशन क्षेत्र से जुड़े गुहला हलके के युवा अर्शदीप सिंह को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ अंतरराष्ट्रीय यात्राओं के लिए प्रतिनिधिमंडल में आमंत्रित किया गया है। अर्शदीप सिंह कृषि, स्टार्टअप और इनोवेशन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए दोनों देशों में एग्रीटेक, डिजिटल कॉमर्स और स्टार्टअप सहयोग को आगे बढ़ाएंगे। अर्शदीप सिंह ओएनडीसी नाबार्ड हैकथॉन के विजेता भी रह चुके हैं, जहां उन्होंने कृषि, बैंकिंग और ई कॉमर्स के लिए इनोवेटिव समाधान प्रस्तुत किया था। किसान परिवार से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक उनकी यह यात्रा भारतीय कृषि और इनोवेशन की वैश्विक पहचान को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अर्शदीप सिंह के इस चयन से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 10, 2026, 02:52 IST
Kaithal News: अर्शदीप सिंह का प्रतिनिधिमंडलों के सदस्य के रूप में चयन #SelectionOfArshdeepSinghAsAMemberOfDelegations #SubahSamachar
