सेलेना गोमेज पर लगे धोखाधड़ी के आरोप का वकील ने किया बचाव, मानसिक स्वास्थ्य कंपनी से जुड़ा है मामला
सेलेना गोमेज की लीगल टीम ने वंडरमाइंड के खिलाफ दायर मुकदमे का जवाब दिया है। उन्होंने अपने ऊपर लगे धोखाधड़ी के आरोपों को खारिज किया है। वंडरमाइंड एक मेंटल हेल्थ कंपनी है, जिसकी वह को-फाउंडर हैं। क्या बोले सेलेना के वकील गोमेज के वकील मैथ्यू एस. रोजेनगार्ट ने उनके खिलाफ लगाए गए दावों को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा है कि उनकी लीगल टीम कोर्ट से इस मामले को खारिज करने की मांग करेगी। उन्होंने कहा वह इन झूठे आरोपों का पुरजोर बचाव करेंगे। उनके खिलाफ बेबुनियाद दावों को खारिज करने के लिए एक मोशन भी दायर किया जा रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 16, 2026, 10:56 IST
सेलेना गोमेज पर लगे धोखाधड़ी के आरोप का वकील ने किया बचाव, मानसिक स्वास्थ्य कंपनी से जुड़ा है मामला #Hollywood #Entertainment #National #SelenaGomez #SelenaGomezNews #SelenaGomezLatest #SelenaGomezPhotos #SelenaGomezVideo #SelenaGomezCase #AllegationsOnSelenaGomez #SelenaGomezFirm #SelenaGomezMother #SelenaGomezLawyer #SubahSamachar
