Meerut News: आत्मरक्षा प्रशिक्षण के प्रमाणपत्र भी वितरित किए
जानीखुर्द। छात्राओं की सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बुधवार को जानी स्थित सीएलएम इंटर कॉलेज में नॉर्थ इंडिया सेल्फ डिफेंस फेडरेशन के तत्वावधान में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण के प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।प्रशिक्षण शिविर में नॉर्थ इंडिया सेल्फ डिफेंस फेडरेशन संस्था के डायरेक्टर दुष्यंत त्यागी और पायल भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डायरेक्टर दुष्यंत त्यागी ने कहा कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है। वह हर परिस्थिति में स्वयं को सुरक्षित रखने में सक्षम बनती हैं। प्रधानाचार्या कुसुमलता ने कहा कि विद्यालय स्तर पर आत्मरक्षा प्रशिक्षण समय की आवश्यकता है। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली छात्राओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। शिविर में कॉलेज के प्रबंधक वीरेंद्र मिश्रा, प्रवक्ता अनिता आदि भी मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 04, 2026, 20:58 IST
Meerut News: आत्मरक्षा प्रशिक्षण के प्रमाणपत्र भी वितरित किए #Self-defenseTrainingCertificatesWereAlsoDistributed. #SubahSamachar
