Ayodhya News: सिर कटा युवक का शव मिलने से सनसनी
हनुमतनगर। पूराकलंदर क्षेत्र में शनिवार सुबह एक 45 वर्षीय युवक का सिर कटा शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। भरतकुंड रेलवे स्टेशन और तमसा नदी के बीच एक बाग में मिले शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है और मामले की जांच में जुट गई है।शनिवार सुबह कुछ ग्रामीण पशुओं को चराने निकले थे। उन्होंने भरतकुंड रेलवे स्टेशन और तमसा नदी के बीच एक बाग में शव देखा। यह शव रेलवे लाइन से करीब दो सौ मीटर दूर पश्चिम दिशा में मिला। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि युवक का गला कटा हुआ था। प्रारंभिक जांच में शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। पूराकलंदर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि शव को 72 घंटे तक शिनाख्त के लिए रखा जाएगा। इसके बाद उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि शिनाख्त होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 30, 2026, 21:46 IST
Ayodhya News: सिर कटा युवक का शव मिलने से सनसनी #SensationAsDecapitatedBodyOfYouthDiscovered #SubahSamachar
