The Bonus Market Updates: शेयर बाजार में बढ़त; सेंसेक्स 639 अंक चढ़ा, निफ्टी 24000 के पार
शेयर बाजार में लगातार तीन दिनों से जारी गिरावट पर सोमवार को विराम लगा। हफ्ते के पहले करोबारी दिन सेंसेक्स 639 अंक ऊपर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 24,050 के पर पहुंच गया। आरआईएल और विप्रो के शेयरों में 3% का उछाल दिखा। मजबूत तिमाही नतीजों और घरेलू सेक्टर्स से बाजार में लौटी रौनक जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च प्रमुख विनोद नायर के अनुसार, अमेरिका-ईरान वार्ता फिर से शुरू होने की उम्मीद और चौथी तिमाहीके शानदार कॉर्पोरेट नतीजों ने शेयर बाजार में निवेशकों का भरोसा काफी बढ़ाया है। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतें अभी भी 100 डॉलर प्रति बैरल के पार हैं और बाजार होर्मुज जलडमरूमध्य के खुलने की संभावनाओं पर नजर बनाए हुए है, लेकिन बैंकिंग, एफएमसीजी, कैपिटल गुड्स और मैन्युफैक्चरिंग जैसे घरेलू मांग वाले सेक्टर्स ने बाजार की रिकवरी में अहम भूमिका निभाई है। वहीं, कमजोर वित्तीय नतीजों के बावजूद आईटी सेक्टर अपने आकर्षक वैल्युएशन और लंबी अवधि के निवेश के नजरिए से निवेशकों को लगातार लुभा रहा है। आगे चलकर बाजार के लिए महंगाई एक बड़ा जोखिम बनी हुई है, जिसके चलते निवेशकों की पैनी नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगामी ब्याज दर नीति और उसके भविष्य के रुख पर टिकी होगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 27, 2026, 14:44 IST
The Bonus Market Updates: शेयर बाजार में बढ़त; सेंसेक्स 639 अंक चढ़ा, निफ्टी 24000 के पार #BusinessDiary #National #SubahSamachar
