Noida News: पतवारी गांव की सर्विस लेन जर्जर, राहगीर परेशान
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट के पतवारी गांव की 130 मीटर रोड से सटी सर्विस लेन जर्जर होने से निवासियों को परेशानी हो रही है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और टूटी सतह होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय निवासी निशांत सिंह ने बताया कि यह सड़क इलाके की प्रमुख आवाजाही वाली लेन है, लेकिन लंबे समय से इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से हादसे का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि कई बार वाहन चालक गड्ढों से बचने के प्रयास में संतुलन खो देते हैं जिस कारण वह सड़क पर गिर जाते है। रात में पर्याप्त रोशनी नहीं होने से समस्या और भी गंभीर हो जाती है। स्थानीय लोगों ने कहा कि खराब सड़क की वजह से सुबह और शाम के समय जाम की स्थिति बन जाती है। इससे स्कूल जाने वाले बच्चों, ऑफिस जाने वाले लोगों और बुजुर्गों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 20, 2026, 20:50 IST
Noida News: पतवारी गांव की सर्विस लेन जर्जर, राहगीर परेशान #ServiceLaneOfPatwariVillageDilapidated #PedestriansWorried #SubahSamachar
